पटना : बिहाए में एकलव्य मॉडल विद्यालयों (ईएमआरएस) के सुचारू, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी संचालन को लेकर श्रीमती प्रतिमा वर्मा, आयुक्त, एनईआईटीएस (नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई| बैठक में राज्य में संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना, छात्रावास सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई| साथ ही, विद्यालयों के संचालन में केंद्र एवं राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया|
समीक्षा बैठक में विद्यालयों के संचालन से संबंधित प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,आधुनिक शैक्षणिक संसाधन एवं सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो| विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गय| बैठक में श्रीमती प्रियंका रानी, निदेशक,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग,गौतम पासवान, मिशन निदेशक बिहार महादलित विकास मिशन,राणा वैद्यनाथ कुमार सिंह, उप निदेशक (मुख्यालय) सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!