Home बिहारसील गोदाम से यूरिया गायब होने पर कृषि मंत्री शख्त

सील गोदाम से यूरिया गायब होने पर कृषि मंत्री शख्त

by Munna Pathak

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड में सिल किए गए उर्वरक गोदाम से 700 बोरी एनएफएल यूरिया गायब मिलने का मामला सामने आया है| इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला किशी पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को निर्देश दिया है कि जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को को इस मामले से अवगत कराते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही उन्होंने 24 घंटों के अंदर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को राज्य मुख्यालय भेजने को कहा है| कृषि मंत्री ने बताया कि पूर्व में मनोकामना फर्टिलाइजर्स, बंजरिया के गोदाम में 780 बोरी एनएफएल यूरिया, 25 बोरी कैल्शियम एवं 30 बोरी सल्फर जब्त कर गोदाम को विधिवत राजकीय सील किया गया था|

03 सितंबर 2026 को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, थानाध्यक्ष एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा गोदाम का निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान गोदाम की राजकीय सील टूटी हुई पाई गई, पूर्व में जब्त 780 बोरी एनएफएल यूरिया में से मौके पर मात्र 80 बोरी ही उपलब्ध मिली, जबकि 700 बोरी एनएफएल यूरिया गायब पाई गई|

जांच के दौरान गोदाम के बाहर खड़े ट्रक पर लगभग 500 बोरी आईपीएल यूरिया तथा गोदाम के अंदर लगभग 250 बोरी आईपीएल यूरिया रखी हुई पाई गई| मौके पर उक्त यूरिया के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जांच टीम द्वारा कुल 750 बोरी आईपीएल यूरिया जब्त की गई है| इस मामले में मनोकामना फर्टिलाइजर्स प्रतिष्ठान बंजरिया के अंबिका साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है| साथ ही ट्रक के चालक एवं मालिक को भी अभियुक्त बनाया गया है, तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है| मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा उर्वरक में अनियमितता एवं किसानों के हितों से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है| किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक की सुगम एवं पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है| उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment