पटना: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर भवन निर्माण विभाग बिहार द्वारा डिस्लेक्सिया के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आज राजधानी पटना के महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को लाल रोशनी से रोशन किया गया|इस पहल का उद्देश्य डिस्लेक्सिया एवं अन्य विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं (Specific Learning Disabilities – SLD) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा समावेशी समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना है|डिस्लेक्सिया एक विशिष्ट अधिगम अक्षमता है, जिसके कारण किसी व्यक्ति को पढ़ने, लिखने या वर्तनी समझने में कठिनाई हो सकती है| इसका अर्थ बुद्धिमत्ता, प्रतिभा या क्षमता की कमी नहीं है, समय पर पहचान, उचित शैक्षणिक सहयोग और समावेशी वातावरण मिलने पर डिस्लेक्सिया से प्रभावित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का पूरा विकास कर सकते हैं|भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि रविवार की शाम 7 बजे से 8 बजे तक बापू टावर, बिहार विधान मंडल, पुराना सचिवालय, विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन को लाल लाइट से रोशन किया गया| इस पहल के माध्यम से ऐसा समाज बनाने की दिशा में योगदान देना है, जहां सीखने के अलग-अलग तरीकों को समझा जाए, बच्चों को अलग तरीके से सीखने के कारण किसी प्रकार का लेबल न दिया जाए और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर दिया जाए|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!