Home बिहारकिसानों की आय बढ़ाने को हरे चने की अगेती खेती पर जोर : विजय सिन्हा

किसानों की आय बढ़ाने को हरे चने की अगेती खेती पर जोर : विजय सिन्हा

by Munna Pathak

पटना: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने,रबी मौसम में हरा चना के उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा बाजार कीमांग के अनुरूप इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा हरा चना (EarlyVariet) प्रत्यक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है| इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 04 हजार रूपये की सहयता दी जाएगी| इस योजना के अंतर्गत बीज एवं अन्य उत्पादनों का वितरण 15 नवंबर 2026 तक किया जाएगा| कृषि मंत्रने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी बनाने के विजन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुरूप फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है, इसी दिशा में हरा चना की खेती एक महत्वपूर्ण पहल है|श्री सिन्हा ने कहा कि हरा चना (Early Variety) प्रत्यक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन पटना, नालंदा,भोजपुर, गाया जी, जहानाबाद, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई,लखीसराय एवं समस्तीपुर सहित कुल 10 जिलों में किया जाएगा| इस कार्यक्रम के तहत कुल 6,250 एकड़ में प्रत्यक्षण का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है| इसके लिए 2.50 करोड़ रुपए की वित्तीय राशि निर्धारित है|इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 4,000 रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी| इससे किसानों को हरा चना की खेती अपनाने में प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी|

15 नवंबर तक होगा बीज एवं उपादानों का वितरण:

कृषि मंत्री ने कहा कि योजना के निर्धारित प्रत्यक्षण मॉडल के अनुरूप किसानों को बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि उपादानों का वितरण 15 नवंबर तक सुनिश्चित किया जाएगा| कार्यक्रम का क्रियान्वयन संबंधित विभागीय यूनिट कॉस्ट कमिटी द्वारा अनुशंसित मॉडल के अनुसार किया जाएगा| योजना के तहत स्वीकृत राशि की सीमा के अंतर्गत जिलों एवं किसानों को आपूर्ति किए गए बीज एवं अन्य कृषि उपादानों के विरुद्ध देय राशि बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, पटना को उपलब्ध कराई जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment