पटना: राज्य में खेतों के संरक्षण,किसानों की जागरूकता और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान 2026 सह कृषि जन-कल्याण संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ मुझफ्फरपुर से किया जाएगा| इस अभियान का शुभारंभ कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया जाएगा| इस पहल का उद्देश्य किसानों को खेतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना, कृषि से जुड़ी समस्याओं पर संवाद स्थापित करना तथा किसानों की सक्रिय भागीदारी से खेतों के संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरुप देना है| इस अभियान का शुभारंभ सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर में किया जाएगा| मंत्री श्री सिन्हा के नेतृत्व में राज्यभर में वासंतिक (रबी) महाभियान 2026 के अंतर्गत ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ का आयोजन 26 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा| इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं कृषि संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा|
कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती, समेकित कीट प्रबंधन, दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने, बीज वितरण, फसल विविधीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, फार्मर आईडी, डिजिटल एग्रीकल्चर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण, उद्यानिकी फसलों तथा कृषि यंत्रीकरण जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी| इस पहल का उद्देश्य किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाना, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा खेतों के संरक्षण के प्रति जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करना है|इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को एक ही स्थान पर कृषि की आधुनिक तकनीकों, विभिन्न विभागीय योजनाओं, वित्तीय सहायता, विपणन सुविधाओं एवं नवाचारों की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!