Home बिहारकेंद्रीय राज्य मंत्री से मिले बिहार विधान सभा अध्यक्ष

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले बिहार विधान सभा अध्यक्ष

by Munna Pathak

बेंगलुरु: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ, प्रेम कुमार ने शनिवार, 05 सितंबर को बेंगलुरु स्थित भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय की राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की| इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों के विकास, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन तथा हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई| डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई पहचान और मजबूती मिली है| प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र के विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा छोटे उद्यमियों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।|

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अपनाने के आह्वान का व्यापक प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है| आज देशवासी भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं तथा स्वदेशी वस्तुओं, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के उपयोग के प्रति जागरूक हो रहे हैं| उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ लाखों कारीगरों एवं बुनकरों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है| स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी| डॉ. प्रेम कुमार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा उद्यमियों, युवाओं, महिलाओं तथा पारंपरिक कारीगरों के सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment